{"_id":"5cff3e96bdec2207594b2e52","slug":"one-smugler-arrested-with-chitta-and-cannabis-including-opium-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा और चरस समेत अफीम की बड़ी खेप बरामद, नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिट्टा और चरस समेत अफीम की बड़ी खेप बरामद, नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार
Tue, 11 Jun 2019 12:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगडा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाकुरद्वारा (कांगडा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कांगड़ा जिले के थाना इंदौरा के तहत ठाकुरद्वारा गांव में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर नकदी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर सिंह धीमान ने बताया कि वह देर शाम ठाकुरद्वारा- मिलवां रोड पर रूटीन गस्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टांडा मोड़ पर एक व्यक्ति अपने ही घर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर बताए गए घर में दबिश दी और घर में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान मकान की छत पर प्लास्टिक के लिफाफे में रखी गई 45.38 ग्राम चिट्टा,12.08 ग्राम चरस ,25.31 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी से मौके पर 13 हजार 500 रुपए नकदी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है ।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान देव राज पुत्र बुट्टा राम निवासी ठाकुरद्वारा टांडा मोड़ के रूप में हुई है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़े जाने और मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।