{"_id":"5b9ba5e8867a557ea37f565c","slug":"older-brother-murdered-younger-brother-in-sundernagar-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में छोटे भाई को डंडों से पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में छोटे भाई को डंडों से पीट-पीट कर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद पर हुए झगड़े में आरोप है कि बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को सुंदरनगर के कनैड कस्बे में वीरवार रात करीब 9 बजे अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों में पिछले कुछ समय से मलकियती जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात भी जमीन को लेकर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी बड़े भाई नागपाल (68) ने अपने बेटे चमन लाल (38) के साथ मिलकर छोटे भाई चेत राम (65) पर डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
खून से बुरी तरह लथपथ हालत में रात करीब 11 बजे चेत राम को सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मृतक के बड़े भाई आरोपी नागपाल और उसके बेटे चमन को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जमीनी विवाद में यह एक माह में दूसरी हत्या है। इससे पहले क्षेत्र में ही पंचायत प्रतिनिधियों के सामने एक भाई ने दूसरे की हत्या कर दी थी।