{"_id":"5e9d953b8ebc3ed5a26b92d6","slug":"obscene-video-sent-to-online-study-group-of-govt-chool-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल के ऑनलाइन स्टडी ग्रुप में भेज दिया अश्लील वीडियो, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल के ऑनलाइन स्टडी ग्रुप में भेज दिया अश्लील वीडियो, केस दर्ज
Mon, 20 Apr 2020 05:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के बिलासपुर शहर में स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन पाठय सामग्री मुहैया करवाने के मकसद से बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में एक बच्चे के अभिभावक ने अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिस पर इस ग्रुप से जुड़े अभिभावक थाना पहुंच गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो पोस्ट करते ही ग्रुप से जुड़े सभी अभिभावक ग्रुप में अश्लील सामग्री पोस्ट करने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने वाले अभिभावक के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि बिलासपुर शहर के रोड़ा सेक्टर में स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए ऑनलाइन पाठ्य सामग्री मुहैया करवाने के उद्देश्य से 18 अप्रैल को एक व्हाट्सऐप ग्रुप इसी स्कूल की ओर से बनाया गया था।
विज्ञापन
स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप में स्कूल में पढने वाले तमाम बच्चों के अभिभावकों को शामिल किया गया था और रूटीन में बच्चों तक पाठ्य सामग्री ऑनलाइन पहुंच रही थी। लेकिन अचानक इसी ग्रुप में शामिल एक बच्चे के अभिभावक ने इस व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। जिसके बाद तमाम अभिभावक गुस्से में थाना में शिकायत लेकर पहुंचे। कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन