फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now preparation for inquiring of institution owners in scholarship scam

छात्रवृत्ति घोटाले में अब संस्थान प्रबंधकों से पूछताछ की तैयारी

Tue, 28 May 2019 11:50 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Now preparation for inquiring of institution owners in scholarship scam
सांकेतिक तस्वीर

करीब 250 करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही मामले में फंसे शिक्षण संस्थानों के कर्ताधर्ताओं को तलब करेगी। शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय में जल्द ही सभी को एक-एक कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में संस्थान प्रबंधनों की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद जांच एजेंसी अब संस्थानों के कर्ताधर्ताओं को पेश होने के लिए नोटिस जारी करेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की सिफारिश पर छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने हाल ही में 22 संस्थानों के ठिकानों पर छापा मारकर जरूरी दस्तावेज, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन


इसके अलावा वहां हुए एडमिशन, जारी की गई छात्रवृत्ति व बैंक खातों का ब्यौरा भी अपने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संस्थानों में एससी-एसटी छात्रों के लिए तय सीटों से ज्यादा एडमिशन कर दिए और उनके लिए छात्रवृत्ति सरकार से ली जाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना निदेशालय के चक्कर काट रही सीबीआई, कर्मचारियों में दहशत 

Now preparation for inquiring of institution owners in scholarship scam

250 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई वैसे तो उच्च शिक्षा निदेशालय से जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में ले चुकी है। लेकिन आए दिन जांच के लिए जरूरी दस्तावेज लेने का सिलसिला जारी है।

 

निदेशालय के सूत्रों की मानें तो पिछले एक हफ्ते में सीबीआई के अधिकारी तीन बार दस्तक दे चुके हैं। हाल यह है कि जांच अधिकारियों की लगातार आवाजाही से निदेशालय के अधिकारियों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक विभाग के किसी अधिकारी और कर्मचारी से पूछताछ नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed