फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nigerian couple arrested from Delhi for cheating of Rs 13 lakhs on Facebook

फेसबुक पर 13 लाख रुपये की ठगी करने वाला नाइजीरियन दंपति दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सलूणी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jan 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Nigerian couple arrested from Delhi for cheating of Rs 13 lakhs on Facebook
नाइजीरियन दंपति दिल्ली से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी की दिघाई पंचायत के व्यक्ति से ऑनलाइन 13 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने नाइजीरियन दंपति को गिरफ्तार किया है। ठगी की शिकायत दर्ज होने के बाद चंबा से पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली गई हुई थी। जहां पर पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने दंपति के ठिकाने से नौ मोबाइल कंपनी की 16 सिम, नौ मोबाइल फोन और छह बैंक पासबुक बरामद की। इसके अलावा दंपति से पुलिस ने गैर कानूनी कागजात भी बरामद किए। नाइजीरियन दंपति ने ठगी करने के लिए फेसबुक पर जाली आईडी बनाकर पहले विकास खंड सलूणी की दिघाई पंचायत निवासी को दोस्त बनाया। उसके साथ काफी दिनों तक चेटिंग भी की। इसके बाद उसे अपने विश्वास में लेते हुए एक आईफोन और तीस हजार पाउंड की लाटरी लगने की बात कही। इस रकम को पहुंचाने की एवज में वह बार-बार पैसे मांगते रहे। इस तरह प्रभावित ने आरोपी दंपति के खाते में करीब 13 लाख रुपये की रकम जमा करवाई।

विज्ञापन


बाद में उसे जब आईफोन और तीस हजार पाउंड की कोई राशि नहीं मिली तो वह समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है। इस पर पुलिस थाना किहार में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होते ही किहार थाना और साइबर सेल की टीम ने आरोपी दंपति की लोकेशन का पता लगाया। उन्हें पकड़ने के लिए टीम दिल्ली रवाना हुई। सात को पुलिस ने आरोपी दंपति को दिल्ली में गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के आरोप में नाइजीरियन दंपति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी दंपति से ठगी के मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed