युग हत्याकांडः कोर्ट में पेश किए आरोपी, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने मामले में दोनों पक्ष के वकीलों से स्पष्टीकरण मांगा है। अभियोजन पक्ष और आरोपी अगली सुनवाई में अदालत के सामने स्पष्टीकरण रखेंगे।गौरतलब है कि चार साल पूर्व शहर के राम बाजार के चार साल के मासूम युग का अपहरण कर लिया था।
यहां जानिए क्या है पूरा मामला
14 जून को रहस्यमयी परिस्थितियों में युग लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस युग को खोजने में नाकाम रही। इसके बाद मामले की जांच सीआईडी को सौंपी।
20 अगस्त को सीआईडी ने विक्रांत की पहली गिरफ्तारी की, 22 अगस्त 2016 निशानदेही पर सीआईडी ने भराड़ी के एक टैंक से बच्चे का कंकाल बरामद किया। इसी दिन इस अपहरण और हत्या मामले के दो सह अभियुक्तों चंद्र शर्मा और तेजेंद्र पाल को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था।
अपहरण और हत्या के आरोपियों के खिलाफ दोष साबित करने के लिए 20 फरवरी 2017 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में ट्रायल शुरू किया था। इस अपहरण और निर्मम हत्या मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।