नेशनल वेटलिफ्टर मर्डर केसः चाचा ने ऐसे दी थी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सुजानपुर के कक्कड़ में नेश्ानल वेटलिफ्टर अनिल कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने ही अनिल कुमार की हत्या की है।
पैसों के लेनदेन को वजह बताया है। डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मारपीट में आरोपी चाचा पवन कुमार भी घायल हुआ था। उसे चार पांच पहले ही क्षेत्रीय अस्पताल से डिसचार्ज किया था।
पुलिस को पहले से ही शक था और शुक्रवार को पवन को उसके घर कक्कड़ से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। 28 मार्च की रात करीब 11 बजे अनिल कुमार और पवन कुमार गांव में जगराते में भाग लेकर घर लौट रहे थे।
ऐसे अंजाम दी थी वारदात
आरोपी पवन ने बताया कि रास्ते में पैसों के लेन देन को कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के बाद उसने अनिल को करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में धकेल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मारपीट में उसे भी काफी चोटें आई थीं। इस कारण वह क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती रहा। अभी चार-पांच पहले ही उसे अस्पताल से डिसचार्ज किया था। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई थी। चाचा युवक ने भी यही कहा था कि उन्हें किसी ठेकेदार ने मारपीट के बाद गहरी खाई में धकेल दिया था।
पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। मामले में गांव के तीन युवकों से पूछताछ हुई थी जो जागरण में शामिल थे। अब पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार 16 मई को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा का कहना है कि अनिल कुमार हत्याकांड में आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पवन कुमार अनिल कुमार का चाचा है। उसने स्वीकार किया है कि मारपीट के बाद अनिल कुमार को खाई में धकेल दिया था।