फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national commission for women take cognisance of victim identity leak case

कैसे लीक हो गई एफआईआर, हमें जवाब चाहिए...

Thu, 10 Apr 2014 09:04 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Apr 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
national commission for women take cognisance of victim identity leak case

भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला की पहचान लीक होने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया इस तरह एक महिला की पहचान सार्वजनिक होने से उसकी प्रतिष्ठा और मान को ठेस पहुंची है। आयोग ने जिला पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट तलब करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा आयोग पुलिस प्रमुख को भी पत्र लिखकर एफआईआर की कॉपी लीक करने वाले पुलिस कर्मचारी व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश करेगा। हालांकि एफआईआर लीक हुए काफी समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया में सार्वजनिक हुई महिला की पहचान

national commission for women take cognisance of victim identity leak case

मीडिया में महिला की पहचान सार्वजनिक होने के संबंध में खबरें प्रकाशित होने के बाद आयोग हरकत में आया है। अब महिला आयोग इस मामले की तह तक पहुंचने और सच्चाई जानने के लिए स्वयं पीड़ित महिला से मिलने जाएगा।

आयोग महिला से इतने लंबे अंतराल के बाद शिकायत के लिए पुलिस के पास आने के कारणों के अलावा विधायक तक पहुंचने के सभी कारणों और किसके कहने पर वह विधायक से मिलने गई जैसे सवालों की स्थिति स्पष्ट करेगा।

अभी तक की पुलिस जांच में विधायक ने उन पर लगाए सभी आरोपों का खंडन किया है। उधर, पुलिस भी महिला पर बयानों को बार-बार बदलने की बात कर रही है। आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि वह हमीरपुर में ही हैं और आज ही महिला से मिलने का प्रयास किया जाएगा।

पीड़िता का परिवार दर्ज कराएगा शिकायत

national commission for women take cognisance of victim identity leak case

यौन शोषण मामले में पीड़ित महिला का परिवार पहचान लीक होने से आहत है और शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। महिला के पति ने मामले में राजनीति करने पर भी कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने पहचान जाहिर करने पर कहा कि संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की महिला ने भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा पर दुराचार की एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर की कॉपी लीक होने से पुलिस की कार्यप्रणाली भी शक के दायरे में आ गई है। हाई प्रोफाइल मामले में विस क्षेत्र में राजनीति हो रही है।

क्षेत्र में महिला की एफआईआर की कॉपी बांटी जा रही है। एफआईआर की कॉपी बंटने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महिला के पति का कहना है कि हमारे पास एफआईआर की कॉपी नहीं है, लेकिन क्षेत्र में कापी बांटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed