फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nahan BDO ajay kumari suspended on the charges of corruption

महिला बीडीओ ने कर डाला 10 लाख का घोटाला, हुई सस्पेंड

Sat, 02 May 2015 08:35 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
nahan BDO ajay kumari suspended on the charges of corruption

सरकारी धन में अनियमितता और मनमाने ढंग से लाखों रुपये खर्च करने के मामले की विभागीय जांच के बाद संगड़ाह (सिरमौर) की बीडीओ अजय कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मुख्य कार्यालय शिमला से अटैच किया गया है। विकास खंड अधिकारी का चार्ज एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान को सौंपा गया है।

विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के निदेशक डा. अजय शर्मा ने निलंबन आदेश जारी करने की पुष्टि की है। विभागीय जांच में पाया गया कि बीडीओ अजय कुमारी ने नवंबर 2014 में हुए आईपीपीई (इन्टेंसिव पार्टिसिपेटरी प्लानिंग एक्सरसाइज) के सर्वेक्षण कार्य में मनमाने ढंग से 12 लाख रुपये का खर्च सरकारी कागजों में दर्शाया।

विज्ञापन

कार्य में मात्र 1.50 लाख खर्च करने था प्रावधान

nahan BDO ajay kumari suspended on the charges of corruption

जबकि सरकार व विभाग के निर्देशों के मुताबिक सर्वेक्षण कार्य में मात्र 1.50 लाख खर्च करने का ही प्रावधान था। साढ़े दस लाख की राशि का गबन हुआ या फिर फर्जी कागजात बनाए गए, इसकी जांच जारी है। उधर, एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान ने आदेश मिलते ही शुक्रवार शाम को ही बीडीओ का चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि बीडीओ संगड़ाह अजय कुमारी को उनके पद से निलंबित कर उन्हें शिमला मुख्य कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।

एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान ने बीडीओ का चार्ज संभालते ही शनिवार को कार्यालय स्टाफ के साथ आपात बैठक कर सर्वेक्षण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी तलब की। इस योजना के तहत हिमाचल के 11 ब्लॉक और सिरमौर का एकमात्र संगड़ाह ब्लॉक का चयन किया गया था। नवंबर माह में आईपीपीई योजना के तहत संगड़ाह ब्लाक की 41 पंचायतों का सर्वेक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed