{"_id":"6ae756258b0a0da2390cbd53","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4895333-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रीपेड वाउचर में हेरफेर कर कंपनी को लगाया 40.83 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रीपेड वाउचर में हेरफेर कर कंपनी को लगाया 40.83 लाख का चूना
विज्ञापन
प्रीपेड वाउचर में हेरफेर कर कंपनी को लगाया 40.83 लाख का चूना
- पूर्व सीनियर जनरल मैनेजर पर ग्राहकों से वसूली गई रकम निजी इस्तेमाल में लेने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एक ट्रैवल कंपनी में वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के पूर्व सीनियर जनरल मैनेजर पर प्रीपेड वाउचर में हेरफेर और फर्जी ई-मेल से धोखाधड़ी का आरोप है। इन गतिविधियों से कंपनी को 40 लाख 83 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
ट्रैवल क्लीनिक वॉयेज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी सुनील ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी ऋषि गोयल कंपनी में सीनियर जनरल मैनेजर थे। उनके जिम्मे कारोबार संचालन और भुगतान प्राप्त करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य थे। कंपनी का आरोप है कि ऋषि गोयल ने 8 जुलाई 2025 को बिना पर्याप्त सूचना दिए इस्तीफा दे दिया। उनके जाने के बाद आंतरिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। ग्राहकों के नाम पर फर्जी ई-मेल तैयार कर प्रीपेड वाउचर का इस्तेमाल किया गया। ग्राहकों से वसूली गई कुछ रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं हुई। कंपनी के डिस्काउंट, प्रोत्साहन और अन्य वित्तीय लाभ भी वापस नहीं किए गए।
इन सभी अनियमितताओं से कंपनी को कुल 40.83 लाख रुपये से अधिक की चपत लगने का दावा किया गया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एडीसीपी अभय मिश्र ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस वित्तीय लेनदेन और संबंधित दस्तावेज की पड़ताल कर रही है।