{"_id":"38f158e18662db6121b167838d7e3934","slug":"mystery-of-the-manimahesh-theft-solved-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश में चोरी की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मणिमहेश में चोरी की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 06 Sep 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान (राधाष्टमी पर्व) पर चढ़े चढ़ावे की राशि को गायब करने वाला कोई और नहीं बल्कि सेवादार निकला।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने चोरी की बात कबूल की। लेकिन, चुराया गया पैसा कहां है, यह बताने को वह तैयार नहीं।
आरोपी तहसील कार्यालय भरमौर में सेवादार है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चढ़ावे की निगरानी के लिए इसकी नाइट ड्यूटी लगाई गई थी। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि चढ़ावे की कितनी राशि गायब हुई है। शाही स्नान पर चढ़े चढ़ावे का एक बड़ा हिस्सा गायब हो गया था।
इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पुलिस में शिकायत की थी। कैसे पकड़ा गया एसडीएम जितेंद्र कंवर ने दो सितंबर को जिन कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी लगाई थी, उनके नाम पुलिस को दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान तहसील कार्यालय में तैनात सेवादार मनीराम से भी सवाल किए गए।
पुलिस पूछताछ में मनीराम ने कबूल कर लिया कि चढ़ावे की राशि का कुछ हिस्सा उसने गायब किया है। उसने चोरी की गई कुल राशि नहीं बताई है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई रविंद्रनाथ, एएसआई राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल रामप्रकाश ने बताया कि सेवादार मनीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।