फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Music Professor commit suicide at dhaliyara college.

ढलियारा कॉलेज के संगीत प्रोफेसर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Updated Sat, 20 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Music Professor commit suicide at dhaliyara college.

हिमाचल के नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड-एक में पंखे से फंदा लगाकर एक प्रोफेसर ने जान दे दी। मृतक की पहचान रमन भाग सिंह (42) निवासी बडवाल, नूरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा है।

विज्ञापन


प्रोफेसर की ओर से फंदा लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। रमन भाग सिंह ढलियारा कॉलेज में संगीत प्रोफेसर थे। दौलतपुर चौक में किराये के मकान पर रह रहे थे। उनकी पत्नी दौलतपुर चौक के एक नजदीकी स्कूल में संगीत की प्राध्यापिका हैं। 
विज्ञापन


वीरवार रात को रमन और उनकी पत्नी खाना खाकर अलग-अलग कमरे में सो गए। रमन की पत्नी सुबह उठी और अपने सात साल के लड़के को स्कूल के लिए तैयार कर बस में बैठाया। इसके बाद खुद भी स्कूल जाने के लिए तैयार होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पति को चाय देने गई तो कमरे का दरवाजा बंद था। मकान मालिक की सहायता से कमरे का दरवाजा खोला तो देखा रमन भाग सिंह पंखे पर झूल रहा था। इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी, एसएचओ गगरेट हाशिम अली और स्थानीय चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल पर जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। पुलिस ने रमन की पत्नी के बयान कलमबंद कर जांच शुरू कर दी है।


गौर हो कि मृतक रमन का परिवार भरमौर (चंबा) से आकर नूरपुर के बडवाल गांव में बसा है। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। न ही सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed