{"_id":"5da49fa28ebc3e01542f8bc6","slug":"murder-of-missing-contractor-in-shimla-for-two-days-stir-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में दो दिन से लापता ठेकेदार की हत्या, शोघी के पास मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला में दो दिन से लापता ठेकेदार की हत्या, शोघी के पास मिला शव
Tue, 15 Oct 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शिमला के बालुगंज थाना क्षेत्र के तहत दो दिन से लापता ठेकेदार की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। इसकी पहचान जयराम (50) के रूप में हुई है। सोमवार शाम शोघी के पास थड़ी पंचायत घर के साथ लगते जंगल में इसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
मृतक के परिचितों ने 12 अक्तूबर को इसकी गुमशुदगी की शिकायत बालुगंज थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। बालुगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ठेकेदार मूल रूप से बिहार के मोतीहारी का रहने वाला है। जयराम यहां ठेकेदारी का काम करता था और पनोग गांव के हीरालाल का किरायेदार था। सोमवार शाम बालुगंज पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
अब तक की प्रारंभिक जांच और मौके से जुटाए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। इसको लेकर थाना पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि शोघी के पास एक ठेकेदार की हत्या हुई है। बालुगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह के साथ ही उसकी मृत्यु का सहीं समय का पता लगेगा। इससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।