{"_id":"58542bab4f1c1b676f64cdb5","slug":"murder-in-rampur-bushar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर पत्थर मारकर नेपाली की हत्या, दोस्त की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर पत्थर मारकर नेपाली की हत्या, दोस्त की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन के बिथल में नेपाली के सिर पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके साथी के सिर पर भी पत्थर से वार किया गया है। यह अभी तक अचेत है और इसका उपचार आईजीएमसी में चल रहा है। ये दोनों बिथल में एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करते थे। वीरवार शाम को दुकान बंद होने के बाद दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बिथल-कोटगढ़ मार्ग पर दोनों अचेत हालत में लोगों को पड़े हुए मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यम बहादुर (34) और धन बहादुर (24) के सिर पत्थर से वार किया गया था। यम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, धन बहादुर की सांस चल रही थी।
विज्ञापन
धन बहादुर की गंभीर हालत को देखते हुए उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया है। यह अभी तक बेहोश है। पुलिस इससे बयान नहीं ले सकी है। इसके होश में आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को बिथल पहुंचकर लोगों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस के हाथ अभी कोई ठोस सबूत नहीं लग सका है। डीएसपी रामपुर सोमदत ने कहा कि दोनों के सिर पर पत्थर से वार किया गया है। एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरा गंभीर हालत में वहीं पड़ा था। फिलहाल, वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धन बहादुर के होश में आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।