डंडों से पीट-पीट कर युवक की हत्या, कातिलों का नहीं लगा सुराग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला किन्नौर के कोठी स्कूल के पास मृत मिले युवक की डंडों से पीट-पीट कर हत्या की गई। पुलिस ने दावा किया कि ज्योति प्रकाश नेगी की डंडों से पिटाई कर निर्मम हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रिकांगपिओ पुलिस ने हत्या होने का खुलासा किया है। साथ ही भादंसं की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
सबूतों का अभाव होने के कारण ज्योति प्रकाश के मामले में अभी पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। गौर रहे कि कोठी निवासी ज्योति प्रकाश नेगी से पहले वर्ष 2001 और वर्ष 2007 में भी कोठी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
हालांकि अभी तक पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। गौर हो कि बीते रविवार को जिले के कोठी में एक युवक का शव बरामद हुआ था। इसकी खबर एसएमसी सदस्यों ने पंचायत के उप प्रधान दयाल सिंह को दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया था और पुलिस का दल मौके पर पहुंचा था।
हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर हत्या का अंदेशा जताया। पुलिस की टीम थाना प्रभारी रिकांगपिओ रघुवीर भोगल के नेतृत्व में आरोपी की धर पकड़ करने में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शी न होने के कारण पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में समय लग रहा है। ज्योति प्रकाश की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्र के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डीएसपी किन्नौर बीडी भाटिया ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए टीम का गठन किया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी हुई है।