फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder in kangra himachal.

घर का निर्माण कर रहे मिस्त्री को कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 30 Sep 2015 08:59 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
murder in kangra himachal.

भवारना (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) के साथ लगती पंचायत दैहण में एक घर का निर्माण कार्य कर रहे दो मिस्त्रियों पर एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे एक मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस वारदात का कारण घर का निर्माण करवा रहे बाप और बेटे में आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दैहण में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग करने आए चार लोगों में से एक को मकान मालिक के बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला, जबकि दूसरे को घायल कर दिया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा आरोपी

murder in kangra himachal.

सुदेश कुमार पुत्र अमर सिंह ने शटरिंग करने आए लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में संजय कुमार पुत्र स्व. ज्ञान चंद निवासी सरकारी सिद्धपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घसीटा राम निवासी सिद्धपुर सरकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में पालमपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को मकान की ऊपरी मंजिल में पकड़ लिया।

आरोपी के पिता अमर सिंह के अनुसार उनके एक कमरे की शटरिंग का कार्य पिछले लगभग एक माह से सुदेश कुमार की वजह से लटका हुआ था। मेरा बेटा पिछले कुछ साल से मानसिक रोग से ग्रस्त है और वह कार्य नहीं करने दे रहा था। जब ठेकेदार देशराज, संजय कुमार, घसीटा राम और नंद लाल फिर से शटरिंग करने के लिए आए और उसे समझाने के लिए मकान की छत, जहां सुदेश रहता था, वहां चले गए।

कई साल से मानसिक हालत ठीक नहीं

murder in kangra himachal.

थोड़ी ही देर में इनमें झगड़ा हो गया। सुदेश ने संजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे बड़ी वारदात हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी की कई साल से मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। कई माह से आरोपी के कमरे में कोई भी आता जाता नहीं था। आरोपी की पत्नी बच्चे सहित कई साल से अपने मायके में रह रही है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। फोरेंसिक लैब से डा. एसके पाल और चमन लाल ने भी घटना स्थल का दौरा किया है। डा. पाल ने बताया कि कुल्हाड़ी के वार से जमीन पर काफी खून बहा है। सुबूत एकत्रित कर लिए गए हैं। कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed