कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उतार दिया मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर जिले की किल्बा पंचायत में एक नेपाली ने अपने ही साथी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी । पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ओरापी शराब के नशे में धुत होने के कारण भाग नहीं पाया।
सांगला पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार किल्बा गांव के दोरजेकु की दोगरी में रामबहादुर के कमरे में एक नेपाली व्यक्ति डोर बहादुर और नेपाली युवक दीपक बहादुर एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे कि अचानक दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद दीपक ने कुल्हाड़ी से डोर बहादुर उम्र 56 निवासी नेपाली की हत्या कर दी ।
नशे में धुत था भाग नहीं पाया, गिरफ्तार
वारदात के समय नेपाली राम बहादुर गाय का दूध पहुंचाने अपने मकान मालिक दोरजेकु के पास गया था। घटना की सूचना मकान मालिक दोरजेकु किल्बा निवासी ने कड़छम चौकी को दी। चौकी कड़छम से डीसएपी किन्नौर सुरेश कुमार के अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची । उन्होंने मौके पर ही आरोपी युवक दीपक बहादुर आयु 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के अदालत में पेश किया जाएगा।