ज्यादा खाना बनाया तो दोस्त को दी खौफनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाने को लेकर दो दोस्तों में इस कदर बहस हुई कि बात मारपीट तक जा पहुंची। इस बीच ललटून ने मोसा को ऐसी खौफनाक मौत दी कि रूह कांप जाए। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है। हरोली के गांव छेत्रां में एक युवक ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिस पर लोहे की राड से हमला कर दिया। आरोपी भी घायल हुआ है। मृतक की पहचान मोसा (50) निवासी बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। आरोपी ललटून (19) निवासी मोहम्मदपुरा, दरभंगा (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोसा और ललटून छेत्रां के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के भवन निर्माण में लगे थे। दोनों स्कूल परिसर में ही टेंट लगाकर रह रहे थे।
सुबह ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
सोमवार शाम दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद मोसा ने ललटून को खाना बनाने के लिए कहा। ललटून ने खाना बनाना शुरू किया। लेकिन पकाने के लिए चावल ज्यादा डाल देने के चलते मोसा और ललटून में बहसबाजी हो गई। तैश में आकर मोसा ने ललटून पर सरिए से वार कर दिया। जवाब में ललटून ने भी उसके सिर पर सरिए से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ललटून भी घायल होने के बाद नशे में होने के कारण वहीं सो गया।
सुबह ग्रामीणों ने जब स्कूल कैंपस में दोनों को लहूलुहान हालत में देखा तो सूचना पंचायत को दी। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और घायल ललटून को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी से कड़ी पूछताछ करने पर उसने पुलिस को सारी घटना बयान कर दी। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।