{"_id":"5d3ead4b8ebc3e6cce128aca","slug":"murder-case-in-una-dead-body-found-buried-in-ground-near-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर सड़क किनारे दफना दिया युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या कर सड़क किनारे दफना दिया युवक का शव
Mon, 29 Jul 2019 01:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर से सटे डंगोली गांव में सड़क के किनारे एक युवक का शव जमीन में दबा मिलने से सनसनी मच गई। दफनाए गए शव को निकालने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के गले में बंधी चुन्नी भी बरामद हुई है जिससे माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसे दफनाया गया है। मृतक की पहचान शीलेंद्र पुत्र उदयवीर गांव असलोर थाना जरीफनगर बदाऊं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह के समय ऊना-हमीरपुर मुख्य मार्ग डंगोली गांव में एक निर्माणाधीन भवन के आंगन के पास लोगों ने जमीन में पैर की अंगुलियां देखीं। घटना स्थल पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई। ऊना सदर थाना प्रभारी दर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं हालात को देखते हुए तहसीलदार ऊना विजय राय की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
मृतक के गले में एक चुन्नी बंधी हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक शीलेंद्र कुमार कुछ दिन पहले ऊना आया था। उसके पर्स में से रेलवे के टिकट बरामद हुए हैं। उधर, फोरेंसिक टीम को धर्मशाला से बुलाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का नजर आ रहा है जिसे देखते हुए हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन