फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case in shimla.

सिर्फ 10 हजार के लिए दी ऐसी खौफनाक मौत, कांप उठेगी रूह

Fri, 01 May 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 May 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
murder case in shimla.

राजधानी शिमला लॉंगवुड के जंगल में युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनकी पहचान नंदू बुराथोकी (22) और चेतलाल (19) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। यह हत्या लूट के मकसद से की गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महज दस हजार के खातिर यह हत्या की थी।

इस गिरोह ने शिमला में अब तक दर्जनों लूट की वारदातों को अंजाम दिया है लेकिन गिरोह ने पहला कत्ल करने की बात कबूली है। इन्हें पुलिस ने कुल्लू के सोलह मील से हिरासत में लिया। हत्या में शामिल इनके दो साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।

आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद स्मार्ट पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठा दिया है हालांकि अब तक कत्ल हुए युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बीते साल 29 दिसंबर को जंगल से शव बरामद किया था। हत्या गला घोंट कर की थी।

विज्ञापन

हत्या के बाद काट कुचल डाला गुप्तांग

murder case in shimla.

गुप्तांग को पत्थर से कुचल दिया था। इसके पीछे आरोपियों की मंशा पुलिस की जांच को गुमराह करना था ताकि पुलिस प्रेम प्रसंग या अवैध संबंधों की थ्योरी की दिशा में उलझी रहे। वारदात से दो दिन पहले वह शिमला आए थे।

ओल्ड बस स्टेंड पर वह शिकार की तलाश में थे। उन्होंने कत्ल हुए युवक के साथ दोस्ती गांठ ली। वह नेपाल जा रहा था उन्होंने भी कहा कि उन्हें भी जाना है, साथ चलते हैं।

इसके बाद ओल्ड बस स्टेंड के साथ रेलवे ट्रैक पर शराब पी। फिर उसके ही मफलर से उसका गला घोंट दिया। बाद में चोरी की गाड़ी में शव को डालकर लोंगवुड में फेंक दिया।

हत्या एक, लूट की कई वारदातों को दिया अंजाम

murder case in shimla.
लूटमार के कई गिरोह सक्रिय हैं। नेपाली मूल के इन आरोपियों के निशाने पर नेपाली ही रहते थे। खासकर जो कमाकर अपने घर नेपाल लौटते हैं, उनसे दोस्ती लगाते।

शराब पिलाकर उन्हें नशीली चीज खिला देते और बेहोश होने के बाद उनका सारा सामान लूट लेते। लूट के बाद वह तुरंत शहर छोड़कर फरार हो जाते हैं।

प्रदेश में इनके आपराधिक केंद्र शिमला और मनाली हैं। बड़ी लूट के बाद आरोपी दिल्ली और उत्तराचंल में भी छिप जाते हैं। मामला ठंडा होने के बाद लौट आते।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी ने कहा कि ब्लाइंड मर्डर में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके दो साथियों की तलाश है। यह एक गिरोह है जो लूटमार करता है। इन्होंने माना है कि कई लूट की वारदातों में यह शामिल रहे हैं लेकिन पहली बार लूट के बाद हत्या की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed