फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at kullu

हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया शव

Wed, 27 Aug 2014 10:06 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 10:06 PM IST
विज्ञापन
murder case at kullu

हिमाचल के जिला कुल्लू के शिरढ़ क्षेत्र के शिल्ही नामक स्थान पर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इस शख्स का शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपी फरार है। हत्या क्यों हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब लोगों ने सड़क किनारे पड़ा एक शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान श्यामचंद (51) पुत्र राम चंद त्रिसडी, शिरढ़ के रूप में हुई है। श्यामचंद के सिर में गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि श्यामचंद के सिर पर किसी हथियार से वार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

murder case at kullu

श्याम चंद के साले कालूराम ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की है। इस संबंध में पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

पुलिस सभी बिंदुओं को केंद्र में रखकर मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

स्पॉट पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामले की जांच एसआई शेर सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में कई खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed