फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at chamba himachal.

विधवा की पहले अस्मत लूटी फिर गला घोंटकर मार डाला

Sun, 25 Jan 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 25 Jan 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
murder case at chamba himachal.

गौरतलब है कि तीन बच्चों की मां तीन दिनों से घर से लापता थी। 12 जनवरी को पुलिस ने बरोर में महिला का शव बरामद किया था। जिसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। यह शव महिला के घर के समीप एक गड्ढे में पड़ा था।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली और उसने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया।

मृत महिला की बेटी ने पुलिस को अपना बयान दिया था कि इसी क्षेत्र का रहने वाला एक दुकानदार उसकी मां को जबरदस्ती अपने साथ ले गया था। वह इससे पहले भी उसकी मां को इसी तरह से घर से ले जाता था। लेकिन इस बार ऐसा कुछ हो जाएगा उसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन

हत्यारे ने कबूल किया जुर्म

murder case at chamba himachal.

पुलिस ने मामले के संबंध में पूछताछ के दौरान रमेश निवासी बरोर को हिरासत में लिया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में महिला की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

लेकिन मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने महिला का बिसरा फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय के लिए धर्मशाला भेजा था। जहां महिला के साथ दुष्कर्म होने का नया खुलासा हुआ है।

क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के विशेषज्ञ चिकित्सक विशाल ठाकुर ने फोरेंसिक रिपोर्ट में इन तथ्यों के होने के पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को इसकी रिपोर्ट दे दी गई है। जिसमें महिला से दुष्कर्म हुआ है।

मामला संगीन है: एसपी
एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला संगीन है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी मानसिकता वालों को सबक मिल सके। पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

एफएसएल रिपोर्ट में सामने आया सच

murder case at chamba himachal.

अगवा करने के बाद विधवा महिला से पहले दुराचार किया गया और इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह बात फोरेंसिक जांच में सामने आए हैं। पूरे मामले की सच्चाई सामने आने से स्‍थानीय लोगों के साथ साथ पुलिस भी सकते में है।

हिमाचल प्रदेश चंबा के बरोर इलाके में कुछ दिन पूर्व क्षत-विक्षत हालत इस महिला का शव बरामद किया गया था। महिला के शव की फोरेंसिक जांच की गई। इसमें महिला की हत्या से पूर्व उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है।

फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला की मृत्यु दम घुटने और गले की हड्डी टूटने की वजह से हुई थी। इस मामले में फंसा आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed