फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at bilaspur himachal

पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया बुजुर्ग

Thu, 06 Nov 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 06 Nov 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
murder case at bilaspur himachal

बिलासपुर जिला के घुमारवीं थाना के तहत ग्राम पंचायत कुठेड़ा के साड़ग गांव में जमीनी विवाद के मामले में एक परिवार के चार लोगों ने बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ब्रह्मदास (62) के साथ ख्याली राम और उसका परिवार जमीनी विवाद को लेकर उलझ पड़ा। बुधवार रात हुई इस घटना में मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें ब्रह्मदास बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल लेकर आए, जहां से जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। यहां पर ब्रह्मदास ने रात को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

murder case at bilaspur himachal

ब्रह्मदास के बेटे अमन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पिता ब्रह्मदास अपने काम रात करीब नौ बजे जा रहे थे। उन्होंने गांव के एक परिवार के सदस्यों को उनकी विवादापस्द जमीन पर अवैध निर्माण करते देखा।

रोकने की कोशिश की तो ख्याली राम, उसकी पत्नी अमरती देवी, बेटे सुनील और विनोद ने हमला बोल दिया। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं ब्रह्मदास के शव को जिला अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उन्होंने स्वयं मौके का दौरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed