हत्या कर कातिलों ने नदी में फेंकी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बद्दी-सनसिटी मार्ग पर बालद नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की गली सड़ी लाश मिली है। व्यक्ति को मार कर यहां पर फेंका गया है क्योंकि सिर बुरी तरह से कुचला गया है।
पुलिस का मानना है कि इसे या तो मार कर यहां पर फेंका गया है या सड़क दुर्घटना में मरने के बाद इसे यहां पर ठिकाने लगाया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी नरेंद्र कुमार ने घटना स्थल का दौर कर आवश्यक तथ्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह छठ पूजा के लिए नदी को साफ करने के लिए प्रवासी कामगार बालद नदी में गए। जैसे ही कुछ लोग नदी को साफ कर रहे थे कि उन्हें काफी दुर्गंध आई। जांच करने के बाद नदी किनारे कामगारों को शव मिला।
दस दिन पुराना है शव
इसकी सूचना उन्होंने जल्द ही पुलिस स्टेशन को दे दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल चंद, सब इंस्पेक्टर चमन लाल भाटिया, अच्छर पाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को झाड़ियों से बाहर निकाला।
शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है। सिर पूरी तरह से कुचला हुआ इसलिए उसकी शिनाख्त संभव नहीं है। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव काफी पुराना है। इस कारण वह पूरी तरह से सड़ गया है।
मृतक का डीएनए टेस्ट कराने के लिए मौके पर सीएचसी के प्रभारी डा. अनिल आरोड़ा ने सैंपल लिया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का बालद नदी में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।