{"_id":"1cdf370e89d5c5a75a0ab1ffe88cca44","slug":"mother-son-s-murderer-arrested-nerwa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"..और ऐसे पकड़ा गया मां, बेटे का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..और ऐसे पकड़ा गया मां, बेटे का कातिल
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के छाजपुर में मां-बेटे की हत्या का आरोपी नेपाली पांच दिन बाद गुज्जरों के हत्थे चढ़ा। उन्होंने आरोपी को थरोच व छाजपुर के बीच जंगल में दबोचा और पेड़ से बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नेरवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार छाजपुर में मां-बेटे की हत्या के आरोपी नेपाली को गुज्जरों ने मंगलवार सुबह जंगल में परिवार के साथ देखा।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस टीम गुज्जरों और भेड़पालकों को अपने मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवा चुकी थी। गुज्जरों ने आरोपी को पकड़ने के बाद सूचना पुलिस को दी। आरोपी के साथ पत्नी व उसके पांच बच्चे भी थे।
विज्ञापन
खुलेगा मां बेटे की हत्या का रहस्य
नेरवा से नजदीक होने के कारण पुलिस थाना नेरवा से टीम को मौके पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। आरोपी को जुब्बल पुलिस के हवाले प्रयास करने की प्रक्रिया जारी है।
डीएसपी राजकुमार चंदेल ने आरोपी नेपाली की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा। इसको लेकर अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा जाएगा।
छाजपुरवासी करेंगे गुज्जरों को सम्मानित
अंटी पंचायत के उप प्रधान बुशेर चौहान ने बताया कि गुज्जरों ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को छाजपुर मेले के दौरान ग्रामीण गुज्जरों को सम्मानित करेंगे।