फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   double murder accused arrested in nerwa

..और ऐसे पकड़ा गया मां, बेटे का कातिल

Tue, 15 Jul 2014 08:23 PM IST
Updated Tue, 15 Jul 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
double murder accused arrested in nerwa

हिमाचल के छाजपुर में मां-बेटे की हत्या का आरोपी नेपाली पांच दिन बाद गुज्जरों के हत्थे चढ़ा। उन्होंने आरोपी को थरोच व छाजपुर के बीच जंगल में दबोचा और पेड़ से बांधने के बाद पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


नेरवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार छाजपुर में मां-बेटे की हत्या के आरोपी नेपाली को गुज्जरों ने मंगलवार सुबह जंगल में परिवार के साथ देखा।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस टीम गुज्जरों और भेड़पालकों को अपने मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवा चुकी थी। गुज्जरों ने आरोपी को पकड़ने के बाद सूचना पुलिस को दी। आरोपी के साथ पत्नी व उसके पांच बच्चे भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेगा मां बेटे की हत्या का रहस्य

double murder accused arrested in nerwa
नेरवा से नजदीक होने के कारण पुलिस थाना नेरवा से टीम को मौके पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। आरोपी को जुब्बल पुलिस के हवाले प्रयास करने की प्रक्रिया जारी है।

डीएसपी राजकुमार चंदेल ने आरोपी नेपाली की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा। इसको लेकर अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा जाएगा।

छाजपुरवासी करेंगे गुज्जरों को सम्मानित


अंटी पंचायत के उप प्रधान बुशेर चौहान ने बताया कि गुज्जरों ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को छाजपुर मेले के दौरान ग्रामीण गुज्जरों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed