फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation with school girl, teacher suspended.

छात्राओं को अपने घर बुलाता था टीचर, सस्पेंड

Thu, 22 Jan 2015 02:57 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
molestation with school girl, teacher suspended.

स्कूल की छात्राओं को टीचर अपने घर बुलाता था। स्कूल में उनसे गलत व्यवहार भी करता था। छात्राओं ने तंग आकर इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। बाद में जब विभाग ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। आखिरकार इस टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला हिमाचल के जिला चंबा का है। यहां एक साथ दो जेबीटी शिक्षकों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


एक को छात्राओं से दुर्व्यवहार और दूसरे को अधिकारियों से दुर्व्यवहार का दोषी पाया गया है। शिक्षा खंड सुंडला के तहत हुए निलंबन में शिक्षक पर छात्राओं से दुर्व्यवहार और उन्हें घर बुलाने के आरोप की जांच में आरोप सही पाए जाने पर गाज गिरी है। विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग इन आरोपों की जांच कर रहा था और जांच पूरी होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


निलंबन के दौरान शिक्षक चंबा मुख्यालय में तैनात रहेगा। शिक्षा विभाग ने इस मामले में संबंधित स्कूल के छात्राओं से भी बातचीत की है। वहीं, खैरी शिक्षा खंड के तहत एक अन्य जेबीटी शिक्षक को निलंबित किया है। जेबीटी शिक्षक पर अनुशासनहीनता का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों पर तहसीलदार मंडी सस्पेंड

molestation with school girl, teacher suspended.

उधर, प्रदेश सरकार ने बार-बार मिल रही शिकायतों के आधार पर मंडी सदर के तहसीलदार अजय पराशर को सस्पेंड कर दिया है। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव की ओर से सस्पेंड आर्डर जारी करके जिला उपायुक्त मंडी को पत्र जारी कर सूचित किया गया। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी आदेशों में सदर के तहसीलदार को अलग-अलग शिकायतों के आधार पर सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है।

मंडी सदर के तहसीलदार के खिलाफ बार-बार मिल रही शिकायतों पर प्रदेश सरकार ने उक्त अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। राजस्व विभाग के प्रधान सचिव की ओर से जारी सस्पेंड आर्डर के आदेश जिला उपायुक्त मंडी के पास पहुंच गए हैं। बुधवार को जिला उपायुक्त ने सरकार की ओर से मिले आदेशों के बारे में तहसीलदार को विभागीय पत्र जारी करते हुए सूचित किया है।

तहसीलदार को पहले भी दो मामलों में विभाग की ओर से चार्जशीट किया जा चुका है और दोनों मामलों की जांच चल रही है। सरकार के पास पहुंची अलग-अलग शिकायतों का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार के सस्पेंड आर्डर जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed