फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modeling scandal at shimla.

मॉडलिंग से पहले सेक्स के लिए मजबूर की जाती थी युवतियां

Fri, 19 Jun 2015 12:05 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
modeling scandal at shimla.

मॉडलिंग करवाने और ग्लैमर की दुनिया में पहचान दिलाने के पीछे का शर्मनाक सच आखिरकार सामने आ ही गया। खूबसूरत लड़कियों को सेक्स करने के लिए मजबूर किया जाता था। ऐसा एक दो नहीं बल्कि कई मॉडल्स के साथ हो चुका था।

विज्ञापन


शिमला में पकड़े गए मॉडलिंग स्कैंडल में अब तक तीन युवतियां पुलिस के सामने आ चुकी है। इन्होंने पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं। आने वाले दिनों में युवतियों की संख्या बढ़ सकती है जिनके साथ यौन शोषण किया गया। हालांकि पुलिस गिरफ्त में आए शख्स ने अभी तक अपनी जुबान नहीं खोली है।
विज्ञापन


मगर इस केस में युवतियों ने जो बयान दिए हैं, उससे पुलिस के भी कान खड़े हो गए है। मॉडल बनाने के नाम पर शहर की कितनी युवतियां का शारीरिक शोषण हुआ है, इसकी जांच का जिम्मा महिला थाना को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाने के लिए किया जाता था मजबूर

modeling scandal at shimla.

आरोप है कि वह ग्लैमर की दुनिया में शोहरत दिलाने के नाम पर आरोपी ने एक युवती के साथ रेप किया और एक लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया। ये सब कुछ मॉडलिंग में अच्छा नाम कमाने का झांसा देकर किया जा रहा था। इससे पहले कुछेक युवतियों के साथ ऐसा हो चुका था।

लेकिन उससे पहले ही उक्त युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर उसका भंडाफोड़ दिया। अभी तक पुलिस के सामने तीन लड़कियां आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ सकती है।

संदेह यह भी जताया जा रहा है कि युवतियों को कई नामी लोगों के पास भी भेजा जाता था जो इनका यौन शोषण करते थे। मगर अभी तक पुलिस इसका पुख्ता सुराग नहीं लगा पाई है। जिन युवतियों ने बयान दिए हैं, उनका कहना है कि मॉडलिंग इवेंट करवाने के बाद चयनित कई युवतियों से ऐसा करवाया जा रहा था।

फेसबुक और व्हट्सएप पर फैलाया था जाल

modeling scandal at shimla.

सूत्र बताते हैं कि आरोपी सांध्य महाविद्यालय का छात्र रह चुका है। इसी दम पर आरोपी एक शहर के एक बड़े सरकारी कॉलेज में फैशन शो करवाने में कामयाब भी रहा। आरोपी सन्नी वर्मा को भी महिला थाना में ही पुलिस रिमांड के दौरान रखा है।

इससे पूछताछ की जा रही है लेकिन महिला पुलिस आरोपी का जुबान खुलवाने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। आरोपी के साथ और कौन लोग जुड़े हैं इसका खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि इस मामले में एक और युवती के सामने आने के बाद शुक्रवार को फिर एक एफआईआर दर्ज हो सकती है। आरोपी पर फिलहाल दो युवतियों की शिकायत के आधार पर दो अलग अलग मुकदमे कायम हुए हैं।

आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल की जांच भी की जा रही है। फेसबुक और व्हाट्स अप से भी कुछ तथ्य सामने आ सकते हैं। आरोपी ने इवेंट्स की जानकारी और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पुलिस को संदेह है कि इसमें इस मामले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां उनके हाथ लग सकती है। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

मोबाइल फोन खोलेगा कई राज

modeling scandal at shimla.

मोबाइल पर आरोपी किस किस के साथ संपर्क था इसका खुलासा जल्द हो जाएगा। आरोपी के कौन करीबी थे इसका पता भी मोबाइल नंबरों और उसकी कॉल डिटेल के आधार पर लग जाएगा। वह लड़कियों को मॉडल बनाने के लिए किन लोगों से उनकी मुलाकात करवाता था उनका पता लगाया जा रहा है।

नौजवान सभा ने किया प्रदर्शन
वीरवार को जनवादी नौजवान सभा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सचिव कपिल भारद्वाज ने कहा कि आरोपी के सभी इवेंटों की जांच करे। इससे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए। धरने में बलबीर पराशर, कपिल भारद्वाज, दिनेश मेहता, राम प्रकाश इत्यादि शामिल रहे। उधर, एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।

मिस शिमला के आयोजन पर भी थी नजर
समर फेस्टिवल में मिस शिमला के आयोजन पर भी आरोपी की नजर थी। इस सिलसिले में आरोपी ने जिला प्रशासन कार्यालय में जाकर अपना प्रपोजल दिया और कहा कि इस बार उसे मिस शिमला का आयोजन करवाने का मौका दिया जाए।

लेकिन जिला प्रशासन ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस तरह के इंवेट को शिमला शहर में आयोजित करने वाले दूसरे ग्रुप के साथ भी आरोपी की नाराजगी हुई। हालांकि जिला प्रशासन ने किसी भी ग्रुप को यह इवेंट न देकर अपने स्तर पर करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed