फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modeling casting couch scandal in shimla

लड़की बनकर फांसता था खूबसूरत लड़कियां, कबूला गुनाह

Sat, 20 Jun 2015 09:14 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
modeling casting couch scandal in shimla

मॉडल बनने की चाह रखने वाली खूबसूरत युवतियों को आरोपी फर्जी फेसबुक आईडी से अपने जाल में फंसाता था। आरोपी ने एक लड़की के नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी। लड़की बनकर फेसबुक के जरिये लड़कियों से संपर्क करता था। फेसबुक पर जब सामने वाली लड़की उसकी बातों में आ जाती तो उसे मॉडल बनने के लिए प्रेरित करता।

विज्ञापन

पढ़ें, 'मॉडल बना दूंगा, ये कहकर मेरे साथ रेप किया गया'
विज्ञापन

पढ़ें, मॉडलिंग से पहले सेक्स के लिए मजबूर की जाती थी युवतियां
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की जब उसकी बातों में आ जाती तो वह खुद (सन्नी वर्मा) का मोबाइल नंबर देता। कहता कि यही व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री का कोआर्डिनेटर है। यह आपको ग्लैमर की दुनिया में ब्रेक दिला देगा। लड़की सन्नी के नंबर पर कॉल करती तो उनके मिलने-जुलने या मोबाइल पर बात करने का सिलसिला शुरू हो जाता।

जमानत मिली फिर रेप केस में गिरफ्तार

modeling casting couch scandal in shimla

कॉल करने वाली लड़की को यह जरा भी भनक नहीं होती कि फेसबुक पर वह लड़की समझ कर जिससे वह चैट कर रही थी, वह आरोपी सन्नी वर्मा ही है। इस बात का खुलासा अब तक की पुलिस जांच में हुआ है। आरोपी सन्नी वर्मा को छेड़खानी और धमकाने के मामले में अदालत में पेश किया गया। दोपहर बाद आरोपी को पुलिस कस्टडी में जिला कचहरी लाया गया। शुक्रवार को आरोपी का इस मामले में पुलिस रिमांड खत्म था।

पुलिस की ओर से अदालत में पेश हुए अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी की जमानत याचिका नामंजूर की जाए। आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया तो यह सुबूत नष्ट कर देगा। सभी पहलुओं को सुनने के बाद अदालत ने इस केस में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। इस केस में जमानत मिलने के बाद जब आरोपी बाहर आया तो पुलिस ने उसे फिर से रेप केस में गिरफ्तार कर लिया।

'मैंने मनीषा गोयल के नाम से बनाई थी जाली आईडी'

modeling casting couch scandal in shimla

पुलिस का दावा है कि आरोपी से गहनता से पूछताछ हुई है। उसने बताया कि फेसबुक पर अपनी जाली आईडी मनीषा गोयल के नाम से बनाई थी। इसी आईडी के जरिये उसने शिकायतकर्ता लड़की से संपर्क किया था।

इंडस्ट्री में मॉडलिंग करने के बारे में बात कही और कहा कि तुम सन्नी वर्मा नाम के लड़के से संपर्क करो। इसका मोबाइल नंबर भी दिया। कहा कि यह फिल्म इंडस्ट्री का को-ऑर्डिनेटर है। शिकायतकर्ता ने कोआर्डिनेटर समझकर उससे संपर्क किया।

कहा, इंडस्ट्री में जाना है तो करने होंगे समझौते

modeling casting couch scandal in shimla

सन्नी ने उससे कहा कि अगर उसे इंडस्ट्री में जाना है तो उसे कुछ समझौते करने होंगे। आरोपी ने उसे सेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए कहा और अश्लील मैसेज भी भेजे। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता से नग्न फोटो भेजने के लिए भी कहा।

यह सब करने से जब लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए और यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा।

आरोपी ने लड़की को सारे मैसेज मोबाइल से भेजे हैं। पुलिस ने मोबाइल को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed