डीएसपी के सामने विधायक पर गाली-गलौज, जिंदा जलाने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी में नौ साल की एक बच्ची के साथ हुए दुराचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने डीएसपी आनी के कार्यालय में गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
इसको लेकर एक वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिसमें पीड़ित पक्ष के कुछ लोग डीएसपी आनी के कार्यालय में मामले को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसमें कुछ महिलाएं, राजनीतिक दल से जुड़े लोग व अनुसूचित जाति कल्याण संघ के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू से मिलने पहुंचे आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने एसपी कुल्लू से दुराचार के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वह घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
विपक्षी लोग मामले को दबाने का झूठा आरोप लगा रहे
इस दौरान उनके साथ रोपा पंचायत के प्रधान संजय शाह व उपप्रधान यामा नंद भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि कुछ विपक्षी लोग उन पर मामले को दबाने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।
विधायक ने दुराचार के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उनके खिलाफ एक पुलिस अधिकारी के सामने गाली-गलौज व जिंदा जला देने की धमकी को लेकर शिकायत की है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि नाबालिग दुराचार के आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस आईपीसी 376, पोक्सो तथा एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।