फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Missing student deab body found near CM Virbhadra singh residence at rampur.

सीएम निवास से 200 मीटर की दूरी पर मिला लापता छात्र का शव

Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Missing student deab body found near CM Virbhadra singh residence at rampur.
चार जून से लापता चल रहे 12वीं के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई। - फोटो : Demo pic

शिमला के रामपुर में मुख्यमंत्री निवास (पद्म पैलेस) से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर जमा दो के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फिलहाल, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह छात्र चार जून से लापता था। शव मिलने के बाद सीएम निवास के आसपास सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


मोहित कुमार (17) पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पढ़ता था। यहां किराये के कमरे में रह रहा था। मूलत: सुन्नी के जुन्गी गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

Missing student deab body found near CM Virbhadra singh residence at rampur.
छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 13 जून को रामपुर पुलिस थाने में लिखाई थी। - फोटो : Demo pic

छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने 13 जून को रामपुर पुलिस थाने में लिखाई थी। बिसरे को जांच के लिए जुन्गा लैब भेजा सकता है। ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि छात्र का शव पदम पैलेस के ठीक उपर ओडा के जंगल में पड़ा हुआ है।

पुलिस ने मौके का जायजा लिया। युवक का शव ढांक में एक पेड़ के बीच फंसा था। शव को बुधवार दोपहर बाद निकाला गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए  आईजीएमसी भेज दिया है। मोहित डुगी रिउणी में किराये के मकान में अकेला रहता था।

4 जून से यह छात्र कमरे में नहीं पहुंचा था, जिसकी सूचना परिजनों को दी गई थी। मोहित के बारे में परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद छात्र की तलाश की गई। जब परिजनों को कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस उप अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ओडा के जंगल में छात्र का शव मिला है। पुलिस जल्द ही घटना की गुत्थी सुलझा देगी। फिलहाल, भादंसं की धारा 363 में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed