संदिग्ध हालत में मिला शिमला से लापता युवक का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कम्याणा के नजदीक चैक डैम से दस सितंबर से लापता युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान दिनेश कुमार (30) पुत्र देवी राम गांव मनाह भौंट के तौर पर हुई है। पुलिस की शुरूआती जांच में हत्या का भी अंदेशा जताया जा रहा है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दिनेश के दो दोस्तों को उसके साथ आखिरी बार देखा गया था। उन्हें पूछताछ के लिए लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी बुलाया गया है। परिजनों ने भी हत्या का संदेह जताया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अगर परिजनों की ओर से लिखित में हत्या की आशंका की बात कही जाती है तो वह मुकदमा दर्ज करेगी। भौंट के मनाह गांव का रहने वाला युवक दिनेश कुमार 10 सितंबर को गायब हो गया था।
आखिरी बार दोस्तों के साथ देखा गया था युवक
परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद दिनेश की गुमशुदगी की रपट लक्क़ड़ बाजार चौकी में दर्ज करवाई गई। गायब हुए युवक का शव बरामद होने के बाद प्रारंभिक छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला है कि 10 सितंबर को दिनेश और उसके दो दोस्त कम्याणा की तरफ सड़क पर पैदल जा रहे थे।
इस दौरान इन तीनों युवकों को बाइक पर जा रहे दो युवकों ने भी देखा था। उनसे बातचीत करने के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक अपने घर चले गए थे। उसके बाद दिनेश कहां गया, किसी को पता नहीं।
हालांकि, दिनेश के दो दोस्तों से पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि उन्होंने उसे कहां छोड़ा था? पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक विश्ेाषज्ञ की मदद से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं। परिजनों ने भी बेटे की मौत को लेकर हत्या की आशंका जाहिर की है।
एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि दिनेश 10 सितंबर को गुम हुआ था। कम्याणा के नजदीक सड़क से करीब एक किलोमीटर दूर चैक डेम में शव मिला। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।