फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   missing girl dead body found in ravi river.

नदी में मिली लापता युवती की लाश

Tue, 11 Nov 2014 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 11 Nov 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
missing girl dead body found in ravi river.

चंबा पुलिस ने रावी नदी से मंगलवार को एक युवती की लाश बरामद की है। युवती की पहचान कल्पना पुत्री खेलो राम उम्र 19 साल निवासी गांव धुलारा उपतहसील सिहुंता के रूप में हुई है। युवती पिछले काफी समय से चंबा शहर के धड़ोग मोहल्ला में किराये का मकान लेकर रह रही थी।

विज्ञापन


जहां से सोमवार शाम को वह अचानक लापता हो गई और सुबह परेल पुल के समीप रावी में लोगों ने उसकी लाश बरामद की। परेल पुल के पास रावी नदी में लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बाद में युवती की पहचान उसके भाई विवेक ने की और अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक तौर पर किसी बात से काफी परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि पुलिस ने रावी से लाश बरामद की थी जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed