शातिरों ने मंडी के एएसपी का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात पुनीत रघु के नाम का कुछ शातिरों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना डाला। यहीं नहीं पुलिस की वर्दी में एएसपी की फेक अकाउंट पर प्रोफाइल पिक्चर भी अपलोड कर दी। जब किसी परिचित ने इसकी सूचना एएसपी को दी तो वह हैरान रह गए।
एएसपी ने इस संबंध में तुरंत फेसबुक को रिपोर्ट किया और फर्जी आईडी को ब्लॉक करवाया। इस संबंध में एहतियातन पुलिस थाना प्रभारी को भी सूचना भेजी है ताकि भविष्य में दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं अपने फेसबुक मित्रों को इस बारे में एएसपी ने अपनी आधिकारिक फेसबुक आईडी से फर्जी अकाउंट की सूचना को शेयर किया।
बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल के ही एक पुलिस अधिकारी का फर्जी फेसबुक अकाउंट सामने आया था। बतौर एसपी रहते हुए मोहित चावला का एक शातिर ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने शातिर को पकड़ लिया था।
अब एएसपी मंडी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। उधर एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेसबुक की फेक आईडी को ब्लॉक करवा दिया गया है।
पुलिस ने इस मामले को ट्रेस कर लिया है। बताया जा रहा है मनाली के रहने वाले तीन युवकों ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था। तीनों एएसपी के परिचित बताए जा रहे हैं। आज इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकती है।