फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mischievous elements set fire to school, loss of four lakhs

जवाली: शरारती तत्वों ने स्कूल में लगाई आग, चार लाख का नुकसान

Sun, 31 Oct 2021 07:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 Oct 2021 07:16 PM IST
सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरा के कमरों में दोपहर बाद लोगों ने धुआं निकलते देखा। पास जाकर देखा तो कमरे में आग लगी थी। इसकी सूचना पंचायत प्रधान प्रेम सिंह को दी गई। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल रमेश चंद को सूचित किया।

विज्ञापन
Mischievous elements set fire to school, loss of four lakhs
आग(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैरा में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस घटना से करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरा के कमरों में दोपहर बाद लोगों ने धुआं निकलते देखा। पास जाकर देखा तो कमरे में आग लगी थी। इसकी सूचना पंचायत प्रधान प्रेम सिंह को दी गई। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल रमेश चंद को सूचित किया। प्रिंसिपल रमेश चंद मौका पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग और जवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पानी की टंकी तोड़ी हुई पाई गई। कमरों के शीशे भी टूटे हुए थे। सभी अलमारियां खुली थीं और सारा रिकॉर्ड भी खुर्द-बुर्द किया था। यह सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग जवाली की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। आग से स्कूल का कंप्यूटर, फर्नीचर, सीसीटीवी सहित अन्य दस्तावेज जल गए हैं। प्रथम दृष्टया शरारती तत्वों या अज्ञात चोरों की ओर से इस घटना को अंजाम देना कारण माना जा रहा है। स्कूल प्रिंसिपल रमेश चंद ने बताया कि स्कूल में शरारती तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। इससे करीब तीन-चार लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर सहित सीसीटीवी कैमरे, दस्तावेज और फर्नीचर जल गया है। जवाली पुलिस में शिकायत भी की गई है। उधर, डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैरा में आगजनी की घटना घटित हुई है, जिसके बारे में शिकायत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed