फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Misbehave with police constable at shimla, FIR on Army officers.

पुलिस कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, सेना के दो अफसरों पर केस

Fri, 01 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Misbehave with police constable at shimla, FIR on Army officers.

आरट्रेक शिमला के दो सीनियर सैन्य अफसरों के खिलाफ पुलिस कांस्टेबल से मारपीट और गाली-गलौज करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेना के दो वरिष्ठतम अफसर एपी सिंह और बाली के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में आरक्षी प्रशांत तोमर प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा ने कहा कि मौजूदा समय में वह हेलीपैड सुरक्षा गार्द अनाडेल शिमला में तैनात है।

29 जून को हेलीपैड क्षेत्र में पवन हंस कर्मचारियों जयपाल और मनोज कुमार के साथ संतरी राजवीर से कुछ ही दूरी पर खड़ा था। वहां कुछ लोग गोल्फ खेल रहे थे।

कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, मारपीट भी की

Misbehave with police constable at shimla, FIR on Army officers.

संतरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राजबीर ने बताया कि गोल्फ खेलने वाले यहां से हटने को कह रहे हैं। लिहाजा, वह वहां से हट गया। पांव में चोट की वजह से धीरे-धीरे चल रहा था, इसी बीच गोल्फ खेलने वाले दो व्यक्ति आए और अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम्हारे में क्या प्रॉब्लम है।

जल्दी क्यों नहीं जाता यहां से। इस पर मैंने कहा कि ...सर मेरे पांव में चोट है इसलिए मैं धीरे चल रहा हूं। इतनी बात सुनने पर वे भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। गोल्फ स्टिक घुमाते हुए कहा कि टांगें तोड़ देंगे। इसी बीच एक ने थप्पड़ जड़ दिया जबकि दूसरे ने धक्कामुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी।

शिमला शहर में पहली बार सीनियर रैंक के दो सैन्य अफसरों के खिलाफ इस तरह के मामले में एफआईआर की गई है।  एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर दो सैन्य अफसरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

इस बारे में आरट्रेक के प्रवक्ता ने अमर उजाला से कहा कि एफआईआर में कई बातें बेबुनियाद हैं। जरूरत पड़ी तो ये अफसर भी क्रास एफआईआर दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed