फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor student committed suicide at bhoranj hamirpur himachal

पहले खाया जहर, फिर फंदे से झूलकर नाबालिग ने की आत्महत्या

Wed, 06 Jun 2018 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज(हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज(हमीरपुर) Updated Wed, 06 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
 minor student committed suicide at bhoranj hamirpur himachal

नाबालिग छात्र ने पहले जहर खाया और बाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत धमरोल के गांव पल्ही का है। 

विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान सौरभ (17) पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव पल्ही के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सौरभ ने मंगलवार दोपहर दो बजे अपने घर की ऊपरी मंजिल में छत से चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। वारदात के समय वह घर पर अकेला था। उस समय उसकी माता गांव में ही कहीं गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो उसे घर की ऊपरी मंजिल से कुछ आवाजें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटा छत से फंदा लगाकर लटका हुआ था

 minor student committed suicide at bhoranj hamirpur himachal

जब वह गई तो देखा कि उसका बेटा छत से फंदा लगाकर लटका हुआ है। उसने शोर मचाया और बेटे को नीचे उतारा। इसके बाद युवक को सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक के मुंह से जहरीली दवा की बदबू भी आ रही थी। इससे परिजनों ने अनुमान लगाया कि मृतक ने पहले जहर खाया फिर फंदे से झूल गया। इस बात का पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक ने भरेड़ी स्कूल से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई की है।
 

ये हो सकता है आत्महत्या का कारण

 minor student committed suicide at bhoranj hamirpur himachal

हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में उसे कंपार्टमेंट आई है। मृतक ने मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बनाया था, लेकिन वह मंदिर नहीं गया। मृतक के पिता चंडीगढ़ के एक होटल में नौकरी करते हैं और उसका भाई आईटीआई में पढ़ाई करता है।

इस संबंध में भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed