{"_id":"5d6547a88ebc3e93b0394ef3","slug":"minor-girl-raped-by-man-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, जान से मारने की भी दी धमकी
Tue, 27 Aug 2019 08:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Aug 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले में उपमंडल बंगाणा के एक स्कूल की छात्रा को पेट दर्द होने पर स्कूल स्टाफ ने बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उक्त छात्रा चार माह से गर्भवती है। नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसका मामा ही उससे दुष्कर्म करता रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के एक स्कूल की नाबालिग छात्रा की स्कूल में ही तबीयत खराब हो गई। इस पर छात्रा को बंगाणा के अस्पताल में लाया गया।
इस दौरान छात्रा के गर्भवती होने का पता चला। छात्रा ने बताया कि उसका मामा ही उससे गलत काम करता रहा है। छात्रा ने बताया कि वह कुछ माह पहले वह छुट्टियों में अपने ननिहाल हमीरपुर गई थी।
विज्ञापन
मामी की तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे सहायता के लिए मामी के पास भेजा था। इसी दौरान रिश्ते में उसका मामा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा व धमकाता रहा कि इस संबंध में किसी से बात की तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
लड़की के इस ब्यान पर चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। बंगाणा पुलिस ने मामले को हमीरपुर पुलिस के लिए स्थानांतरित कर दिया है। बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी कमल नैन ने इसकी पुष्टि की है।