फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor girl committed suicide at nerwa shimla

किराये के कमरे में रह रही जमा एक की छात्रा ने लगाया फंदा

Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा Updated Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
minor girl committed suicide at nerwa shimla

वीरवार को क्षेत्र के सरकारी स्कूल की जमा एक कक्षा (विज्ञान) की छात्रा ने किराये के क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी। नाबालिग अन्य दो युवतियों के साथ नेरवा में किराये का कमरा लेकर रह रही थी।

विज्ञापन


उसने उस समय घटना को अंजाम दिया जब दोनों युवतियां कॉलेज गईं थी।कॉलेज से करीब तीन बजे जब वह कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने नाबालिग को फंदा लगाए पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग नेरवा के एक सरकारी स्कूल में जमा एक में विज्ञान विषय की छात्रा थी।

विज्ञापन

साथ रह रही युवतियों ने ये कहा

minor girl committed suicide at nerwa shimla

वह नेरवा में किराये के कमरे में दो अन्य युवतियों के साथ रहती थी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में अन्य दो युवतियों ने बताया है कि नाबालिग पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर काफी तनाव में चल रही थी एवं तीन चार दिन से कह रही थी कि जल्दी ही भगवान के पास चली जाऊंगी।

उन्होंने उसकी इस बात को हल्के से लिया। उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि वह इतना बड़ा कदम भी उठा सकती है। दोनों युवतियां उसके इस कदम से स्तब्ध हैं।

इस मामले में पुलिस ने नेरवा थाने में मामला दर्ज कर आगामी जांच सभी पहलुओं को मद्देनजर रख कर आगामी जांच में जुट गई है। इस संबंध में एसएचओ कुलवंत कंवर के अनुसार शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच जारी है।                                     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed