रोड पर दौड़ रही बस का निकल गया टायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस से टायर निकल गया। टायर निकलने से बस एक तरफ लुढ़क गई। बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि बस उतराई पर नहीं थी, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी।
जिस समय हादसा हुआ बस में चालक, परिचालक ही सवार थे। चलती बस का टायर खुलने से एचआरटीसी प्रबंधन की पोल भी खुली है। एचआरटीसी में सफर करने वाली सवारियां कितनी सेफ हैं, इस पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस शनिवार सुबह हमीरपुर से जालंधर जा रही थी। बस को वाया नाल्टी-गलोड़ होकर जाना था, लेकिन बताया जा रहा है कि रोड बंद होने के कारण बस रास्ते से वापस हमीरपुर लौटी और वाया भोटा रवाना हुई।
खाली थी बस
सलौणी के समीप हार पुल पर बस का अगला टायर खुल गया। बस एक तरफ लुढ़क गई। हादसे के समय बस पुल के ऊपर से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि रूट पर लेट होने के कारण बस में सवारियां नहीं थीं, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया।
उधर आरएम प्रदीप कुमार का कहना है कि वह अभी बाहर हैं। घटना के बारे में सूचना नहीं है। बस में तकनीकी खराबी के कारण समस्या आई होगी। घटना कैसे हुई, इसकी जांच करवाई जाएगी।