फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   migrant cheated jeweller of rs 1.5lakh in hamirpur

डेढ़ लाख का सोना लेकर प्रवासी फरार, नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 01 Mar 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर(हमीरपुर) Updated Wed, 01 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
migrant cheated jeweller of rs 1.5lakh in hamirpur

सुजानपुर मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वेलरी शॉप से प्रवासी 55 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। दुकानदार ने प्रवासी का पीछा भी किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्वेलर कश्मीर सिंह ठाकुर मंगलवार शाम करीब 4 बजे ज्वेलरी शॉप से 55 ग्राम सोना लेकर अपनी दुकान में आया।

विज्ञापन


हालांकि गोल्ड छोटे कणों में था। इस कारण ज्वेलर उसे डिब्बियों में पैक करने लगा। गोल्ड को काउंटर पर रख जैसे ही कश्मीर सिंह काउंटर के अंदर से डिब्बियां निकालने लगा एक प्रवासी युवक दुकान में आया और गोल्ड से भरे पाउच को लेकर फरार हो गया। हालांकि कश्मीर सिंह ने शोर मचाकर प्रवासी युवक का पीछा भी किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


ज्वेलरी शॉप से कुछ ही दूरी पर स्थित एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी में प्रवासी कैद हो गया है। फुटेज में प्रवासी दो बार ज्वेलरी शॉप की ओर आता दिख रहा है। उसके बाद गोल्ड लेकर भागता हुआ भी दिख रहा है। वहीं दुकानदार ने थाना में इसकी रिपार्ट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को सुराग लगा लिया जाएगा।

चोरों ने गांधी चौक में तीन दुकानों के ताले तोड़े

migrant cheated jeweller of rs 1.5lakh in hamirpur

हमीरपुर में गांधी चौक के साथ लगती तीन ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़ चोर नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर गए। चोरी सोमवार रात हुई, जबकि मंगलवार सुबह जब कारीगर दुकान पहुंचे तो वारदात का पता लगा। इसकी सूचना कारीगरों ने थाना में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

तीनों दुकानों में काम करने वाले कारीगरों प्रताप सिंह, राजकुमार और एसके रिजवान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मुख्य बाजार में वे ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं। सोमवार शाम रोजाना की तरह दुकानें बंद कर कमरे में चले गए। सुबह जब दुकान पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। इतना ही नहीं दुकानों से सात सोने की तीलियां, 165 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी चोरी थी। 

साथ ही चोर दुकानों से करीब ढाई हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। इसकी सूचना कारीगरों ने सदर थाना में की। इस कारण पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed