फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mandi murder case, police yet not traced accused.

'पांच पढ़े से कौन ब्याहेगा अपनी बेटी'

Sun, 07 Sep 2014 11:08 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
mandi murder case, police yet not traced accused.

चचेरी बहनों को चाकू से गोदने के कारणों का खुलासा हो गया है। दर्द की दास्तां सुनाते वक्त पिता की आंखें छलक गईं। रविवार को आईजीएमसी शिमला में गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती बेगमा देवी के पिता दामोदर दास ने बताया कि दो वर्ष पहले आरोपी तेजराम का रिश्ता आया था। आप ही बताइए पांच पढ़े से कौन ब्याहेगा अपनी बेटी। परिजनों का आरोप है कि वह शराब भी पीता था।

विज्ञापन

देखें, कातिल इश्क: प्यार से इंकार, दरिंदे ने खेला खूनी खेल
विज्ञापन

बेगमा के कहने पर उन्होंने रिश्ते से इनकार कर दिया था। दामोदर ने बताया तेजराम से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। अपनी घायल बेटी को आईसीयू के शीशे से झांकते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि मैं तो गरीब हूं, अपनी बेटी का हाल तक नहीं पूछ पाया। डॉक्टर ने बताया था कि पेट पर पांच जबकि बाजू पर एक बार चाकू से वार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब बाप मजदूरी कर पाल रहा 8 सदस्यों का पेट

mandi murder case, police yet not traced accused.

दामोदर दास के परिवार में उसकी पत्नी सहित कुल आठ सदस्य हैं। तीन बेटे, एक बेटी तथा बूढ़े माता पिता का जिम्मा भी अकेले उन पर ही है। दामोदर दिहाड़ी लगाकर उनका पालन पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी पाई-पाई जोड़ इकट्ठा किए पैसों और लोगों से उधार लेकर घायल बेटी का इलाज करा रहे हैं।
पढ़ें, फरार आरोपी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे
उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में ही गरीब की हालत खराब हो जाती है। आईजीएमसी के डिप्टी एमएस राहुल राव का कहना है कि लड़की की हालत गंभीर है। उसका रक्त चाप बार- बार गिर रहा है। आंतरिक रक्त बहाव भी हो रहा है, जिसे रोकने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed