मंडी हादसाः पंडोह डैम में मिला 13वां शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यास नदी में बहे इंजीनियरिंग छात्रों की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीमों ने एक और छात्र के शव को बरामद कर लिया है। यह शव पंडोह डैम से बरामद किया गया है।
इसकी शिनाख्त भी कर ली गई है। यह शव छात्र पी मेहन साईंराज का है। जानकारी के अनुसार यह शव भी पंडोह में तैरता हुआ मिला है।
अब तक कुल 13 छात्रों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सर्च ऑपरेशन को जारी हुए 13 वां दिन हो गया है। अब ज्यादातर शव खुद ही पंडोह डैम में उपर आने लगे हैं।
जारी रहेगा सर्च ऑपरेशन
बरामद किए गए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा। इसके लिए परिजनों को सूचित भी कर दिया गया है। उधर, प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी रहेगा।
अभी टुअर गाइड समेत 12 छात्र लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। ये सभी आठ जून को ब्यास नदी में बह गए थे। सभी हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे।
उधर, इस मामले की जांच रिपोर्ट भी कोर्ट में सौंपी जा चुकी है। इसमें लारजी प्रोजेक्ट की लापरवाही का खुलासा हुआ है। हालांकि, विद्युत बोर्ड ने पहले प्रोजेक्ट को क्लीन चिट दी थी लेकिन मंडलायुक्त की जांच में प्रोजेक्ट की लापरवाही बताई जा रही है।