फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man threatens judge to get atm pin.

बैंक का कर्मचारी बनकर महिला जज को ही धमका दिया

Thu, 08 Oct 2015 08:29 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
Man threatens judge to get atm pin.

एक शातिर ने महिला जज का एटीएम कार्ड का पिन नंबर हासिल करने की कोशिश की। खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों के एटीएम कार्ड का पिन हासिल करने वाले गिरोह के एक सदस्य ने न्यायिक दंडाधिकारी को ही कॉल लगा दी। इस बात से अनजान की वह किस से बात कर रहा है।

विज्ञापन


उसने एटीएम कार्ड एक्सपायर की बात की और पिन नंबर हासिल करने की कोशिश की लेकिन जब वह अपनी योजना में सफल नहीं रहा तो अभद्र भाषा पर उतर आया। महिला जज (न्यायिक दंडाधिकारी) को कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना अब उसके लिए महंगा साबित होने वाला है। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है। आरोपी की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कहा, एटीएम कार्ड एक्सपायर हो रहा है पिन नंबर बता दें

Man threatens judge to get atm pin.

पुलिस के मुताबिक न्यायिक दंडाधिकारी के मोबाइल पर कॉल आई कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बात कर रहा है। आपका एटीएम कार्ड एक्सपायर हो रहा है इसके लिए आप मुझे अपना पिन नंबर बता दें, ताकि इसे अपडेट किया जा सके नहीं तो एटीएम कार्ड काम करना बंद कर देगा।

महिला दंडाधिकारी ने कहा कि एटीएम कार्ड एक्सपायर हो रहा है तो होने दें वह इसे अपडेट करवाने की इच्छुक नहीं हैं। उनके मना करने पर कॉलर उग्र हो गया और उसने दंडाधिकारी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी और शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

अंदेशा, कई लोगों को बना चुके हैं शिकार

Man threatens judge to get atm pin.

अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से कॉल कर रहा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी ऐसे किसी गिरोह का सदस्य है, जो आए दिन लोगों को कॉल करके उनके पिन नंबर हासिल कर ठगी का शिकार बनाते हैं।

उधर, एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि न्यायिक दंडाधिकारी की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed