फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: Man slit wife throat in Pangi Chamba Himachal Pradesh

मामूली कहासुनी पर पति ने खोया आपा, दराट से काट डाला पत्नी का गला

Mon, 09 Sep 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Sep 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: Man slit wife throat in Pangi Chamba Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के चंबा जिले की पांगी घाटी के साच गांव में एक व्यक्ति ने दराट से पत्नी का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। सुबह ग्रामीणों ने महिला के खून से सने शव को घर में देखा, इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला रविवार देर रात है। जब ओम प्रकाश पुत्र कर्म चंद रात को घर पहुंचा। यहां रात के समय किसी बात को लेकर उसका पत्नी बिमला देवी (35) से झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि ओम प्रकाश ने पत्नी का गला दराट से गला रेत दिया। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर बेसुध होकर गिर पड़ी। माना जा रहा है कि आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 

इस दौरान घर में अन्य कोई शख्स नहीं था। सुबह जब गांव के लोग उसके घर पहुंचे तो वहां का मंजर कुछ उनके होश फाख्ता हो गए। फर्श पर बिमला देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना किलाड़ में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया।

इसके साथ ही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हेडक्वार्टर चंबा डीएसपी अजय कपूर भी पांगी के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले में फोरेंसिक टीम की मदद भी लेगी, जिससे हत्या से जुड़े तथ्यों को जुटाए जा सके। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दावा किया है कि फरार व्यक्ति जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसको देखते हुए पुलिस ने पांगी से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नजर रखी जा रही है। एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि पांगी में एक व्यक्ति ने पत्नी की दराट से गला रेतकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी मौके से फरार हैं। उसे पकड़ने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed