फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man murdered in dispute over firecracker in kangra himachal

कांगड़ा: पटाखा चलाने को लेकर विवाद में व्यक्ति की मौत, हत्या का मामला दर्ज

Fri, 23 Jul 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क,जसूर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jul 2021 08:39 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार वारदात 21 जुलाई रात को करीब दस बजे हुई। बरियाम सिंह अपने घर के आंगन में बैठा था तो उसे एक पटाखा दिखाई दिया। इसे उसने आग लगाई तो धमाका हो गया। यह बात उसके पड़ोसी युवक रणजीत (50) और सन्नी (37) को पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
Man murdered in dispute over firecracker in kangra himachal
व्यक्ति की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना क्षेत्र नूरपुर की भलेटा पंचायत के सुतराहड़ गांव में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियाम सिंह (41) पुत्र विधि चंद निवासी सुतराहड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वारदात 21 जुलाई रात को करीब दस बजे हुई। बरियाम सिंह अपने घर के आंगन में बैठा था तो उसे एक पटाखा दिखाई दिया। इसे उसने आग लगाई तो धमाका हो गया। यह बात उसके पड़ोसी युवक रणजीत (50) और सन्नी (37) को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन


तीनों में इस बात पर बहस हो गई। हाथापाई के दौरान बरियाम सिंह का सिर ईंटों के ढेर से जोरदार तरीके से टकरा गया। उसे सिर और शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे गंगथ अस्पताल ले गए। यहां से सिर की चोट के चलते परिजन सीटी स्कैन करवाने के लिए उसे पठानकोट ले गए, लेकिन बरियाम सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सन्नी पुत्र जगदीश चंद और रणजीत पुत्र डूमनु राम निवासी सुतराहड़, डाकघर पंजाहड़ा के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होंगे। जानकारी के अनुसार तीनों लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। घटना के दौरान घर पर मृतक की बेटी ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed