{"_id":"1341497b1ef28a467dc4d17efd377aa4","slug":"man-gets-ten-year-jail-in-rape-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुराचार के दोषी को 10 साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दुराचार के दोषी को 10 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल तक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला ने मंडी निवासी कपिल शर्मा को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
कपिल के खिलाफ कांगड़ा निवासी युवती ने अगस्त 2014 में संबंधित धाराओं में सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस को पीड़िता ने कहा था कि वह 2011 में चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित एक इंस्टीट्यूट में कोर्स करने आई थी। यहां उसकी दोस्ती मंडी निवासी कपिल से हुई।
विज्ञापन
दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। उसके बाद दोनों लिव इन में साथ रहने लगे। जुलाई 2011 से दिसंबर 2013 तक दोनों शहर के सेक्टरों 37, 56 में साथ-साथ रहे। आरोप के अनुसार इस दौरान कपिल ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
दिसंबर 2013 में कपिल शादी की बात करने के बहाने अपने घर गया, लेकिन उसके बाद लौटा नहीं। पीड़िता ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो उसे पता चला कि कपिल ने वहां जाकर शादी कर ली है। उसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ पुलिस में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे मंडी से गिरफ्तार किया था।