फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man burnt his wife alive

पत्नी पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर लगा दी आग

Thu, 03 Apr 2014 06:18 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, मंडी
बयूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 03 Apr 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
Man burnt his wife alive

नगर परिषद के अंबेडकर नगर में वीरवार सुबह एक महिला को उसके शराबी पति ने घर में मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। महिला को गंभीर अवस्था में यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया है।

विज्ञापन


यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी मीना देवी के साथ उसका पति राजेश कुमार शराब पीकर मारपीट करता था।
विज्ञापन


पहले तो महिला यह सब सहती रही, जब यह रोज की बात हो गई तो वह भी विरोध जताने लगी। वीरवार सुबह जब उसका पति इसे परेशान करने लगा तो मीना ने इसका विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसके पति ने रसोई में रखे मिट्टी के तेल के कनस्तर को उठाया और उस पर उड़ेल दिया। जब तक मीना कुछ कर पाती उसके पति ने उसे आग लगा दी।

मीना के चीख सुनकर जब पड़ोसी वहां पर पहुंचे तो उन्होंने उसे आग की लपटों में घिरा पाया। इस पर उन्होंने कंबल डालकर आग पर काबू पाया और उसे वाहन में डालकर उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।


चिकित्सकों के अनुसार मीना आग से करीब 20 फीसदी झुलस गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसने महिला के पति राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने बताया आरोपी राजेश कुमार को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed