फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man attempts self-immolation in Una Himachal Pradesh

ससुर और साले से तंग आकर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग

Sun, 16 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना) Updated Sun, 16 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Man attempts self-immolation in Una Himachal Pradesh

हिमाचल के जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा में एक व्यक्ति ने अपने ससुराल में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। अत्यंत गंभीर हालत में व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जहां पर नाजुक हालत के चलते उसे चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने अपने ससुर और साले पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप भी जड़े हैं। 

विज्ञापन

कहासुनी के बाद पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग

Man attempts self-immolation in Una Himachal Pradesh

जानकारी के मुताबिक दीपक रॉय निवासी रायंसरी शनिवार को अपने ससुराल पंडोगा गया हुआ था, जहां किसी बात को लेकर काफी कहासुनी हो गई। इस पर दीपक ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। दीपक के साथ आई उसकी पत्नी ने आग पर नियंत्रण पाकर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। 

ऊना अस्पताल में डॉक्टरों ने दीपक की नाजुक हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपक अपने साथ पहले ही पेट्रोल लेकर ससुराल पहुंचा था। ससुराल में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद खुद को आग लगा ली। उधर, डीएसपी हरोली अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed