{"_id":"60b873ef8ebc3e20266c677b","slug":"man-arrested-with-more-than-two-and-a-half-kg-of-charas-in-bajaura-naka-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: बजौरा नाके में ढाई किलो से अधिक चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू: बजौरा नाके में ढाई किलो से अधिक चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Thu, 03 Jun 2021 04:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 04:55 PM IST
सार
भुंतर पुलिस बजौरा में कोरोना काल में सभी आने-जाने वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान भुंतर की तरफ से आ रही टैक्सी से तलाशी के दौरान चरण बरामद हुई।
विज्ञापन
बजौरा में चरस बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर पुलिस ने बजौरा में नाके पर दो किलो 605 ग्राम चरस बरामद की है। गुरुवार अलसुबह करीब तीन बजे पुलिस ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। इसमें चरस की खेप बरामद हुई। भुंतर से औट की तरफ जा रही टैक्सी में बैठे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवक चरस की खेप मुंबई ले जा रहा था।
विज्ञापन
भुंतर पुलिस बजौरा में नाके पर सभी आने-जाने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। भुंतर की तरफ से आ रही टैक्सी को शक के आधार पर रोका तो अंदर बैठा युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी से चरस मिली। पुलिस ने चरस को कब्जे लेकर युवक को केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मनोज शर्मा (20) पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी गौंस कंपाउंड लिंक रोड बेहराम बाग नव शक्तिनगर मुंबई जोगेश्वरी पश्चिम को गिरफ्तार किया गया है। युवक को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन